{"_id":"5adb8e7d4f1c1b61098b5bb9","slug":"81524338301-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 34 हजार निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 34 हजार निकाले
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर 34 हजार निकाले
गंगोह। धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 34 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव पखनपुर निवासी नसीर पुत्र रशीद अहमद ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर उसका पुत्र शेरखान उसके एसबीआई खाते के एटीएम कार्ड से पैसे निकलवाने गया था। लखनौती बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से उसके पुत्र ने एक हजार रुपये निकाले। इसी बीच वहां खडे़ एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद उक्त अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उक्त ठगी का पता चला तो उसके पांव तले से जमीन सरक गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।