फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिक्षक के घर से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी, रिपोर्ट दर्ज

शिक्षक के घर से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक के घर से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी, रिपोर्ट दर्ज
देवबंद(सहारनपुर)। चोरों ने गांधी कालोनी में बंद पड़े शिक्षक के मकान को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर और घर का अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

गांधी कालोनी निवासी मोहर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह हरिद्वार के राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक हैं। जिस कारण उनका परिवार वहीं पर रहता है। मोहर सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को शाम के समय वह घर आया और मेन गेट का ताला खोलकर भीतर गया तो देखा कमरों के ताले टूटे पड़े थे घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। देखने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर, कपड़े, गैस सिलेंडर व घर का अन्य सामान चोरी करके ले गए। मोहर सिंह के मुताबिक उसने बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान इकट्ठा करके रखा हुआ था। जिसे चोर चोरी करके ले गए। बाद में जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित और आस पड़ोस के लोगों से घटना की बाबत जानकारी करते हुए शीघ्र चोरी का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांधी कालोनी की घटना, परिवार के साथ हरिद्वार में रहता है शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed