{"_id":"594c0ba84f1c1bb4758b46e6","slug":"81498155944-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों में चले लाठी-डंडे, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़तियों में चले लाठी-डंडे, छह घायल
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर(सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की दोपहर रसूलपुर मंडी यार्ड में सब्जी की खरीद फरोख्त को लेकर हुए विवाद में आढ़तियों के दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। इनमें से चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां में छुटमलपुर मंडी यार्ड है। दोपहर बाद तीन बजे आढ़ती मुस्तकीम और असलम के बीच सब्जी खरीदने को लेकर तकरार हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष के मो. असलम, शौकत पुत्रगण शाहनजर, गुलवेज पुत्र असलम निवासी हरोड़ा और दूसरे पक्ष के मुस्तकीम, अजलुर्रहमान और अताउर्रहमार पुत्रगण इद्दु निवासीगण गंदेवड़ा घायल हो गए। मारपीट में मंडी यार्ड में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया। जहां से मुस्तकीम, शौकत, अजलुर्रहमान और अताउर्रहमान को गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।