फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी जहांगीर

मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी जहांगीर

Wed, 19 Dec 2018 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी जहांगीर
मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी जहांगीर
विज्ञापन

सरसावा(सहारनपुर)। पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने पर घायल हुआ। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक एवं तमंचा बरामद किया है।
सोमवार रात सरसावा पुलिस चिलकाना रोड पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने चेकिंग के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर पहलवानपुर की ओर भागने लगे। बदमाशों की गोली हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के हाथ में लगी जिससे मनोज घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा थाना प्रभारी भूपेंद्र ने बताया कि घायल बदमाश जहांगीर निवासी शहीदगंज, नगर कोतवाली सहारनपुर है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर लूट, डकैती समेत 21 मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट में भी निरुद्ध की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और आरोपी जहांगीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी माह ग्राम रावणपुर से लूटी थी बाइक
सरसावा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गोली से लगने से घायल हुए आरोपी जहांगीर ने इसी माह सात दिसंबर को चिलकाना के ग्राम रावणपुर के पास जोगेंद्र निवासी हरीपुर थाना बेहट से बाइक लूट ली थी। सरसावा पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसी बाइक से जा रहे थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed