फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने गश्त के दौरान शराब तस्कर पकड़ा

पुलिस ने गश्त के दौरान शराब तस्कर पकड़ा

Mon, 12 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान शराब तस्कर पकड़ा
बेहट (सहारनपुर)। रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने शेखपुरा गांव के पास तिराहे से एक शराब तस्कर को गश्त के दौरान पकड़ लिया। उसके पास से प्लास्टिक के बोरे में 45 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6 बजे एसआई वीरेंद्र सिंह शेखपुरा गांव के पास गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक शराब तस्कर हरियाणा से शराब लेकर आ रहा है। पुलिस ने सूचना के बाद तस्कर को धौलरा-टटोहल मार्ग की तरफ से शेखपुरा तिराहे की ओर आते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके सिर पर रखे प्लास्टिक के बोरे को उतरवाकर तलाशी ली तो उसमें से 45 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम अशोक पुत्र सोरण निवासी गांव शेखपुरा बताया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed