फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तलहेड़ी में एक ही रात में पांच दुकानों के शटर उखाड़े, हजारों का सामान चोरी

तलहेड़ी में एक ही रात में पांच दुकानों के शटर उखाड़े, हजारों का सामान चोरी

Tue, 14 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
तलहेड़ी में एक ही रात में पांच दुकानों के शटर उखाड़े, हजारों का सामान चोरी
देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग में चोरों ने पुलिस को धता बताते हुए एक ही रात में पांच दुकानों के शटर फाड़कर वहां से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि चोरों ने बारिश होने और पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली का लाभ उठाकर पांच दुकानों में हाथ साफ कर दिया। चोरों ने तलहेड़ी निवासी बिजेंद्र शर्मा की पेस्टी साइड की दुकान से लगभग 20 हजार, सोनू टीवी मैकेनिक की दुकान से करीब 25 हजार रुपये, मुस्तकीम के जनरल स्टोर से लगभग 5 हजार रुपये, मोहर सिंह की बाला जी दूध डेयरी से करीब डेढ़ हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। जबकि पिल्ली नाई की दुकान में चोर घुसे जरुर लेकिन वहां से कुछ चोरी नहीं किया। सुबह जब लोग अपनी दुकानों पर पहुंचे तो शटर उखड़े देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडित दुकानदारों से पूछताछ करते हुए शीघ्र ही चोरी का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है। सभी दुकानदारों ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, एक रात में पांच दुकानों में हुई चोरों की घटना को लेकर तलहेड़ी के व्यापारियों ने पुलिस के प्रति रोष व्यक्त किया है। आरोप है कि रात में पुलिस गश्त के नाम पर महज खानापूर्ति करती है। जिसका लाभ उठाकर चोर दुकानों को फाड़ रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से रात के समय गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सेक्टर व बूथ कार्यकर्ता की भूमिका से संगठन मजबूत होता है: राइन
देवबंद। खेड़ामुगल में आयोजित बैठक में सेक्टर बूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए बसपा के प्रश्चिम प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने कहा कि सेक्टर व बूथ के कार्यकर्ता की भूमिका संगठन को मजबूती करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा पार्टी ही नहीं बल्कि एक मिशन है। जिसमें दबे कुचलों को विकास की मुख्यधारा से जोडना ही बहुजन समाज पार्टी का काम है। साथ ही कहा कि अगर देश व प्रदेश में दलित, मुस्लिम, पिछड़ा विरोधी नीतियों वाली सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हो तो आगामी 2019 के चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटना होगा। विधानसभा प्रभारी चौ. नवीन खटाना ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर अध्यक्ष को अपने अपने बूथों पर जाकर सर्वसमाज को जोड़कर सभी को सम्मान देने का काम करना है। अध्यक्षता नरेश गौतम व संचालन डा. चंद्रा ने किया। इस मौके पर मनोज चौधरी, इसम सिंह, अनूप सिंह, नेपाल प्रधान, झबल सिंह, मुकेश कश्यप, महीपाल माजरा, रविंद्र मोल्हू, फजलू हसन, अंकित जाटव, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed