फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शराब के नशे में धुत युवक ने शिव मंदिर में मूर्तियां खंडित की

शराब के नशे में धुत युवक ने शिव मंदिर में मूर्तियां खंडित की

Sun, 22 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत युवक ने शिव मंदिर में मूर्तियां खंडित की
ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

देवबंद। जटौदा दामोदरपुर गांव में एक युवक ने धर्मस्थल में मूर्तियां खंडित कर दीं। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। जिसे बाद में गांव में पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया।
जटौला दामोदरपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि धर्मस्थल के करीब से होकर गुजर रहे कुलदीप उपाध्याय ने मंदिर के द्वार को खुला देखा। वह दरवाजा बंद करने के लिए जैसे ही मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ा तो देखा गांव निवासी एक कुलदीप सैनी वहां बैठकर शराब पी रहा था। जिसने वहां रखी नंदी की मूर्ति को खंडित किया हुआ था। जिसके बाद युवक ने बाहर आकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने उक्त युवक को दबोच लिया। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक ने नशे की हालत में मूर्तियां खंडित की है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खराब स्थिति के लिए भगवान से लड़ा आरोपी कुलदीप
देवबंद। शिव मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुलदीप सैनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके चलते वह बेहद परेशान रहता है। शुक्रवार की रात्रि वह शराब पीकर मंदिर में घुस गया और मूर्ति के सामने खड़े होकर कह रहा था कि भगवान तूने मुझे कुछ नहीं दिया। नशे में उसने मूर्ति को खंडित भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed