फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे ट्रैक से पैंडल क्लिप चोरी, हड़कंप

रेलवे ट्रैक से पैंडल क्लिप चोरी, हड़कंप

Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक से पैंडल क्लिप चोरी, हड़कंप
सरसावा/सहारनपुर। पिलखनी में अंबाला रेलवे ट्रैक पर पटरियों को स्लीपर से जोड़ने वाले पेंड्रोल क्लिप गायब मिलने पर हड़कंप मच गया। अधिकारियों को पता चला तो आनन फानन में ट्रेनों का आवागमन रोककर ट्रैक को दुरुस्त कराया गया। तब, तब कई ट्रेनें इस ट्रैक से गुजर चुकी थीं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह छह बजे रेल प्रशासन ने सहारनपुर से अंबाला रेल मार्ग रूट पर अचानक ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया। ग्राम पिलखनी के समीप नहर के पुल के पास से ट्रैक के 50 से 60 पेंड्रोल क्लिप गायब मिले। जिसके कारण ट्रेनों का आवागमन छह से नौ बजे तक बंद रहा। रेलवे की तकनीकी टीमों ने ट्रैक दुरुस्त कराया। वहीं, सूत्र बताते हैं कि पेंड्रोल क्लिप चोरी होने के बाद भी कई ट्रेनें ट्रैक से गुजर गईं। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि पेंड्रोल क्लिप चोरी किए जाने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

---------------------------------------
यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
सहारनपुर। सहारनपुर-अंबाला रेल मार्ग बंद होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तीन घंटे तक रेल यातायात बंद रहा, जिससे ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed