फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   माहीपुरा में दो समुदायों में संघर्ष, छह घायल

माहीपुरा में दो समुदायों में संघर्ष, छह घायल

Wed, 06 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
माहीपुरा में दो समुदायों में संघर्ष, छह घायल
माहीपुरा में दो समुदायों में संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन

सहारनपुर। जनकपुरी कोतवाली के माहीपुरा चौक पर मामूली बात को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। बाद में पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे मोहल्ला माहीपुरा निवासी अख्तर अपने घर की ओर जाते समय मोड़ पर स्थित संजू के फल की दुकान की तिरपाल के लिए बंधी रस्सी से उलझ गया। इससे तिरपाल गिर गई और फल खराब हो गए। इस बात को लेकर संजू और अख्तर में विवाद हो गया। अख्तर के साथ उसका भतीजा भी पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने संजू की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही संजू का भाई मुकुल भी मौके पर पहुंच गया और उन्होंने अख्तर एवं उसके भतीजे के साथ मारपीट कर डाली। कुछ ही देर में अख्तर पक्ष के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और संजू तथा मुकुल के साथ मारपीट की। आरोप है कि माहीपुरा के कुछ लोगों ने मुकुल को पकड़ लिया और उसे माहीपुरा में उठाकर ले गए। मुकुल की मां राजशील ने आरोप लगाया कि माहीपुरा के लोगों ने मुकुल को मोहल्ले में ले जाकर मारपीट की। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सांप्रदायिक मामला होते देख एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ मुकेश मिश्रा, जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर आरआरएफ भी बुला ली गई और झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों संजू, मुकुल, अख्तर एवं नदीम का अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया। इस मामले में संजू के भाई मुकुल की ओर से तहरीर दी गई है। इसमें नदीम, राशिद, मन्नान, अख्तर पर मारपीट एवं अगवा करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। उधर, मामले की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजीव गुंबर जनकपुरी थाना पहुंच गए और एक पक्ष की पैरवी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एक युवक को अगवा करने का प्रयास किया। काफी देर तक थाना में जमे रहने के बाद तहरीर दिलवाकर ही थाना से रुखसत हुए। घटना के बारे में नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि मामला पूरी तरह से शांत और नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed