{"_id":"5c082a81bdec2241a43f8f32","slug":"61544039041-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय शातिर बदमाश काला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय शातिर बदमाश काला गिरफ्तार
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर) । पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शातिर लुटेरे और नशीले पदार्थों के सौदागर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी बदमाश के खिलाफ यूपी और हरियाणा के आधा दर्जन से अधिक थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। आरोपी से पांच किलो डोडा पोस्त और एक बाइक बरामद की गई।
गंगोह कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र राणा, प्रवीण कुमार, राजकुमार चंदेल टीम लखनौती रोड पर जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को रोककर जांच की गई तो उससे पांच किलो डोडा पोस्त चूर्ण बरामद हुआ। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। वहां पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपना नाम गांव बेगी नाजर निवासी तासीम पहलवान उर्फ काला पुत्र आसिफ अली बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गंगोह के अलावा हरियाणा के सोनीपत, बबैन एवं कुरुक्षेत्र सहित कई थानों में लूट सहित विभिन्न आरोपों में आपराधिक मुकदमे कायम है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान किया गया है।