फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एके-47 लूटने के मामले में एसटीएफ ने एक युवक को हिरासत में लिया

एके-47 लूटने के मामले में एसटीएफ ने एक युवक को हिरासत में लिया

Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
एके-47 लूटने के मामले में एसटीएफ ने एक युवक को हिरासत में लिया
देवबंद (सहारनपुर)। 2013 में देवबंद में हुए बवाल के दौरान एसपी देहात के गनर से एके47 लूटने के मामले में एसटीएफ ने नगर में कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रदेश सरकार के आदेश पर एसटीएफ व क्राइम ब्रांच मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला नेचलगढ़ निवासी फल विक्रेता अफजाल की मौत के बाद लोगों की भीड़ ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस की गाड़ियों समेत डाक बंगले को आग के हवाले कर दिया था। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने तत्कालीन एसपी देहात डा. एके मिश्र व उनके गनर संदीप राघव पर हमला करते हुए उससे एके47 लूट ली थी। लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद बजरंग दल नेता विकास त्यागी और हिंदू संगठनों ने गृहमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की थी। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने यह मामला एसटीएफ व क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था। तभी से दोनों टीमें नगर में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को एसटीएफ ने नगर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। जिससे आरोपियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मोहल्ला कायस्थवाड़ा से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी उक्त युवक को हिरासत में लिया गया था। एसटीएफ की छापेमारी को लेकर स्थानीय पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed