फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन को लेकर सिनेमाघरों पर कड़ी सुरक्षा

फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन को लेकर सिनेमाघरों पर कड़ी सुरक्षा

Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन को लेकर सिनेमाघरों पर कड़ी सुरक्षा
सहारनपुर। फिल्म पद्मावत की रिलीज को लेकर राजपूत समाज के संगठनों द्वारा दी गई चेतावनी के चलते सिनेमाघरों को पुलिस ने छावनी बना डाला। तीनों सिनेमाघरों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके बावजूद किसी भी सिनेमाघर संचालक की हिम्मत फिल्म का प्रदर्शन करने की नहीं हुई। अब शुक्रवार से फिल्म का शो शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर के तीन सिनेमाघरों एसआरएस, विजय सिनेमाघर और राकेश टॉकीज में फिल्म पद्मावत बृहस्पतिवार से रिलीज होनी थी लेकिन राजपूत समाज की चेतावनी के चलते सिनेमाघर संचालकों को अनहोनी की आशंका थी। इसके चलते सभी सिनेमाघर संचालकों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी। सुबह 9 बजे ही पीएसी और पुलिस ने तीनों सिनेमाघरों को छावनी बना डाला। सभी सीओ, एसपी सिटी एवं पुलिस के अन्य अधिकारी सिनेमाघरों पर तैनात कर दिए गए। लेकिन दहशत का आलम यह था कि सिनेमाघर संचालकों ने बृहस्पतिवार को फिल्म की रिलीज करने से ही इंकार कर दिया। पुलिस अधिकारी सुरक्षा का आश्वासन देते रहे, लेकिन सिनेमाघर संचालकों ने एक भी शो चलाने से इंकार कर दिया। सिनेमाघर के अंदर और बाहर भारी पुुलिस बल तैनात देख कुछ लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर तक पहुंचे जरूर लेकिन बाहर से ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

एसआरएस सिनेमाघर के मैनेजर राकेश का कहना है कि बृहस्पतिवार को फिल्म रिलीज नहीं की गई। शुक्रवार को फिल्म रिलीज की तैयारी है। इसके लिए प्रबंधकों एवं प्रशासन के साथ वार्ता चल रही है। सहारनपुर सिने प्रसारण एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत पुंडीर का कहना है कि शुक्रवार को फिल्म की रिलीज को लेकर एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है, इसमें विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि सिनेमाघरों की सुरक्षा के लिए लगभग 500 कांस्टेबल, दो कंपनी पीएसी, 100 उप निरीक्षक, 12 थानाध्यक्ष और 8 सीओ की तैनाती की गई है। उन्होंने सिनेमाघर संचालकों को सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है। शुक्रवार को भी सिनेमाघरों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वह स्वयं भी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

------------------
करणी सेना ने दी विरोध की चेतावनी
सहारनपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं राजपूत उत्थान सभा की बैठक में फिल्म पद्मावत के रिलीज होने पर विरोध करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि फिल्म पद्मावत के रिलीज होने से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। इसलिए सिनेमाघर एसोसिएशन से मांग की जा रही है कि इस फिल्म को न दिखाया जाए। फिर भी फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है तो हिंदू समाज जोरदार विरोध करेगा। हिंदू समाज फिल्म की रिलीज के संबंध में किसी भी हद तक जा सकता है। 27 जनवरी को भी फिल्म का विरोध किया जाएगा।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed