{"_id":"59cbfa564f1c1b9d538b4bbe","slug":"61506540118-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर नब्बे हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर नब्बे हजार रुपये की ठगी
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खेड़ा अफगान (सहारनपुर)। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से हजारों रुपये व प्रमाणपत्र ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि 14 फरवरी 2017 को क्षेत्र के ही रणदेवी गांव निवासी एक युवक उसके पास आया तथा उसे विदेश भेजने का प्रलोभन दिया। अजय ने बताया कि उक्त युवक ने उसको विदेश भेजने के लिए 90 हजार रुपये व इंटर व हाईस्कूल के मूल प्रमाण पत्रों की मांग की। उसने युवक को 90 हजार रुपये व अपने प्रमाण पत्र दे दिए। आरोप है कि अब युवक विदेश भेजने अथवा रुपये प्रमाण पत्र वापस मांगने पर जान की धमकी दे रहा है। उधर फंदपुरी चौकी प्रभारी मनोज राठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।