फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे स्टेशन, होटलों और ढाबों पर संदिग्धों से पूछताछ

रेलवे स्टेशन, होटलों और ढाबों पर संदिग्धों से पूछताछ

Tue, 15 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन, होटलों और ढाबों पर संदिग्धों से पूछताछ
देवबंद (सहारनपुर)। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर खुफिया विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन होटल, ढाबों और बस स्टैंड पर संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ ही उनके सामान तलाशी ली।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाल पंकज कुमार त्यागी और खुफिया विभाग के निरीक्षक भरत सिंह चौहान के नेतृत्व नगर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों में चेकिंग की। साथ ही संदिग्धों से कड़ाई के साथ पूछताछ की। स्टेशन परिसर में रखे सामान के बारे में रेलवे अधिकारियों से जानकारी ली। इसके उपरांत अधिकारियों ने रेलवे रोड, मजनूवाला मार्ग, सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग आदि स्थानों पर स्थित होटलों और ढाबों पर तलाशी अभियान चलाया तथा होटलों में मौजूद कमरों की तलाशी ली। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर और देवबंद-रुड़की बस स्टैंड पर बसों में मौजूद यात्रियों की बारीकी से जांच पड़ताल की। अधिकारियों ने होटल और ढाबा स्वामियों को सख्त हिदायत दी कि यदि कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस मौके पर कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह, एलआईयू के भारत भूषण, अमरदीप, राहुल त्यागी, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed