{"_id":"594aca204f1c1b465c8b47eb","slug":"61498073632-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लगाया दुकान में तोड़फोड़ और सामान उठाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर लगाया दुकान में तोड़फोड़ और सामान उठाने का आरोप
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
दुकान में तोड़फोड़ और सामान उठाने का आरोप
सहारनपुर। ग्राम टपरी कलां निवासी मुजम्मिल ने एक महिला की शिकायत पर पुलिस पर रिकवरी के नाम पर दूसरे की दुकान में तोड़फोड़ करने और उसका सामान जब्त कर लगभग सवा लाख रुपये का नुकसान करने का आरोप लगाया है।
मुजम्मिल का कहना है कि ग्राम बुड्ढाखेड़ी की महिला ने उस पर केस परिवार न्यायालय में दायर कर रखा है। कोर्ट ने उससे रिकवरी के आदेश दिए। जिस पर कोतवाली देहात पुलिस उसके गांव टपरी में जाकर रिकवरी करने की बजाय, जनकपुरी क्षेत्र में स्थित अकरम की स्पेयर पार्ट्स की दुकान में रिकवरी करने पहुंची। जहां उसके डेंटिंग करने के औजार रखे हुए थे। आरोप है कि पुलिस ने अकरम की दुकान में तोड़फोड़ की। इस दौरान एक ग्राहक की गाड़ी खड़ी थी। उसमें तोड़फोड़ की गई। उसके काउंटर को जब्त कर लिया। इसमें पांच हजार रुपये रखे थे। अकरम का लगभग सवा लाख रुपये का नुकसान हो गया। अब अकरम उससे नुकसान की भरपाई करने के लिए पहैसे की मांग कर र हा है। पुलिस ने महिला के बहकाने पर गलत कार्रवाई की है। मुजम्मिल ने एसएसपी को ज्ञापन देकर पुलिस एवं आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अवैध कंपनियों पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं की बैठक में सहारनपुर में संचालित अवैध प्राईवेट सिक्योरिटी सर्विसेज की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया गया। जिला प्रमुख कुलदीप पुंडीर ने कहा कि सहारनपुर में चोरी एवं राहजनी की वारदातें बढ़ गईं हैं। इनके पीछे अवैध रूप से संचालित प्राईवेट सिक्योरिटी सर्विसेज के कर्मचारियों की मिलीभगत एवं मुखबिरी है। कुछ सिक्योरिटी संचालक मोटे मुनाफे एवं कमीशनखोरी के लालच में अपराधी किस्म के व्यक्तियों को कम वेतन पर बिना सत्यापन के घरों एवं फैक्ट्रियों में ड्यूटी पर रखवा देते हैं। पूरी जानकारी के बाद नौकरी छोड़ देते हैं और फिर घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने ऐसी कंपनियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। बैठक में वीरेंद्र सिंह, प्रदीप सोनी, राजीव ठकराल, राजेश शर्मा, राजकुमार, जनेश्वर सैनी, सुमेर चंद सैनी, विजय बख्शी, प्रदीप कुमार, सुरेशपाल, सुमित, सोनू, कुलदीप रावत, देवानंद पुंडीर मौजूद रहे।