फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शामली में धमकी भरा पत्र, सहारनपुर में अलर्ट

शामली में धमकी भरा पत्र, सहारनपुर में अलर्ट

Tue, 23 Apr 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
शामली में धमकी भरा पत्र, सहारनपुर में अलर्ट
सहारनपुर। जैश-ए-मुहम्मद के शामली समेत पश्चिमी यूपी के कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने के धमकी भरे पत्र के बाद सहारनपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार शाम रेलवे स्टेशन पर कड़ी चेकिंग की गई। ट्रेनों में भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों को उड़ाने का धमकी भरे पत्र लगातार मिल रहे हैं। सहारनपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाए जाने के भी पहले धमकी दी जा चुकी है। जैश-ए-मुहम्मद ने अंबाला में रेलवे अधिकारी को पत्र भेजकर पिछले वर्ष अप्रैल में ही धमकी दी थी। इस बार शामली, मेरठ, बागपत, हापुड़ समेत वेस्ट यूपी के कई अन्य रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद सहारनपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि पत्र में इस बार सहारनपुर का नाम नहीं है, लेकिन पहले मिली धमकियों को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर भी चेकिंग की। आरपीएफ इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे की निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी मदद ली जा रही है। जीआरपी प्रभारी राशिद अली ने बताया कि ट्रेनों में भी यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई है। सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed