{"_id":"5b9d51a1867a557e846493b1","slug":"51537036705-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने से रोकने पर दो भाईयों पर तलवारों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ा डालने से रोकने पर दो भाईयों पर तलवारों से हमला
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। निसार रोड पर घर के बाहर कूड़ा डालने से रोकने पर दो भाईयों पर तलवारों से हमला कर दिया। कोतवाली मंडी पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मंडी में तहरीर दी गई।
कोतवाली मंडी क्षेत्र के निसार रोड निवासी मो. अहमद के मुताबिक शनिवार सुबह 11 बजे पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने उनके घर के सामने गली में कूड़ा डाल दिया। उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर तलवारों और कुल्हाड़ी से लैस होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। उसके बड़े भाई सरवर और मो. सनव्वर पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव कराने पर उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस के पहुंचने से हमलारोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार कराकर मेडिकल कराया। हमलारोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।