खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट। हरियाणा के थाना बुढ़िया क्षेत्र के गांव मंडौली गंगड़ निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर जान से मारने की नीयत से फायर करने एवं उन्हें 4900 रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली बेहट में तहरीर दी है। कोतवाली में दी गई तहरीर में गांव मंडौली गंगड़ निवासी कर्ण सिंह पुत्र जयपाल सिंह ने बताया, कि वह कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रसूली में किसी काम से आया था। देर शाम जब वह वापस जा रहा था, बरथा कोरसी गांव के पीछे से आई आल्टो कार में सवार नकाबपोश लोगों ने उसकी कार पर फायर झोंक दिया। हड़बड़ाहट में उसकी कार सड़क किनारे खाई में उतर गई और उसने कार छोड़कर गांव की तरफ भागकर जान बचाई। पीड़ित ने बताया, कि उसने घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान रणवीर सिंह के साथ जब वह कार के पास पहुंचा तो उसकी कार के शीशे टूटे हुए थे और उसकी कार में रखे 4900 रुपये भी गायब थे। इसके घटना की सूचना कोतवाली बेहट पुलिस को दी गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी तीन लोगों से कहासुनी हो गई थी, जिस पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के पी सिंह ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।