{"_id":"5a70c3384f1c1b8f268b7425","slug":"51517339448-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट खिड़की पर खड़े यात्री की जेब से पचास हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिकट खिड़की पर खड़े यात्री की जेब से पचास हजार रुपये उड़ाए
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शालीमार एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए टिकट लेने के लिए लाइन में लगे यात्री की जेब कतरों ने जेब काट ली। जेब में 50 हजार रुपये रखे हुए थे। इस मामले में यात्री ने रेलवे पुलिस को सूचना दी है।
मोहल्ला हकीकत नगर निवासी रमेश नरुला मंगलवार को सुबह दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उस समय शालीमार एक्सप्रेस के आने का समय था। रमेश नरुला ने बताया कि वह टिकट लेने के लिए टिकट खिड़की पर लाइन में खड़े हो गए। कुछ लोग उनसे आगे लाइन में थे और कुछ लोग पीछे भी खड़े हुए थे। सुबह भीड़ भी थी। उन्होंने जेब से टिकट के लिए रुपये निकाले और उसके बाद वह टिकट लेकर वापस निकले और टिकट जेब में रखा तो जेब कटी हुई मिली। जेबकतरों ने जेब काटकर जेब में रखे पैसे चोरी कर लिए। रमेश नरुला ने बताया कि उनकी जेब में 50 हजार रुपये रखे हुए थे, जिन्हें जेबकतरों ने उड़ा लिया। इस मामले में उन्होंने रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, लेकिन पता नहीं चल सका।