{"_id":"5c67071abdec2229d2397fcb","slug":"41550255898-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मंदिर में चोरी, कैमरे में कैद हुए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैन मंदिर में चोरी, कैमरे में कैद हुए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मंदिर में चोरी, कैमरे में कैद हुए चोर
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। नगर के एतिहासिक जैन मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया है। श्री दिगंबर जैन समाज कार्यकारिणी द्वारा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर के मोहल्ला इकराम स्थित पार्श्वनाथ मंदिर (बड़ा जैन मंदिर) में 14 फरवरी की शाम को करीब साढे़ पांच बजे के करीब एक व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में मंदिर का घंटा उतार कर अपने कपड़ों में छिपाता हुआ दिखाई दे रहा है। व्यक्ति ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। श्री दिगंबर जैन समाज कार्यकारिणी के पदाधिकारी शुक्रवार शाम पांच बजे थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में कहा गया है जिस पदाधिकारी भंडारी के पास मंदिर के सामान का ब्योरा है वह बाहर हैं। उनके आने के बाद चोरी गए सामान का आंकलन करने के बाद उसका ब्यौरा दिया जाएगा। थाने जाने वालों में समिति के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री संजय कुमार जैन, अनुराग जैन, निपुण जैन, विनित जैन, पंकज जैन, विजय उर्फ मीनू जैन, अंशुल जैन आदि रहे।