फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खुले में कुर्बानी को लेकर संघर्ष, पथराव, आगजनी

खुले में कुर्बानी को लेकर संघर्ष, पथराव, आगजनी

Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खुले में कुर्बानी को लेकर संघर्ष, पथराव, आगजनी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में ईद उल अजहा की नमाज के बाद खुले में कुर्बानी को लेकर दो एक ही समुदाय के पक्षों में जम कर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। एक बाइक में आग लगा दी गई और एक घर में भी आग लगाने का प्रयास किया गया। एक पक्ष द्वारा पुलिस को प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे। दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने दोनो पक्षों के 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में तनाव के मददेनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में बुधवार की सुबह आठ बजे ईद की नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की जा रही थी। हाजी मुंतजीर के परिवार के लोग गांव के ही अरशद पुत्र लतीफ के प्लाट के सामने बने रास्ते पर कुर्बानी की रस्म अदा करने लगे। अरशद के बेटे रईस ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनो पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए और उनमें जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष की तरफ से छत से पथराव भी हुआ। अरशद पक्ष की एक बाइक को भी आग लगा दी गई। एक घर में भी आग लगाने का प्रयास किया गया। संघर्ष में रईस सहित पांच-छह लोगों को चोटें आई। इसी दौरान अरशद ने 100 डायल को फोन कर गांव में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी होने की सूचना दे दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस के साथ ही एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एडीएम ई एसके दुबे, एसडीएम बेहट बीबी सिंह तथा सीओ सदर चौब सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की बात गलत है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने मौके से एक पक्ष के अरशद और उसके पुत्र नौशाद व दूसरे पक्ष के नजराना पत्नी मुबारिक व सहराना पत्नि सादिक को हिरासत में ले लिया। घायलों में से रईस को सीएचसी फतेहपुर पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की सूचना गलत दी गई थी। दोनो पक्षों के 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed