फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आनर किलिंग के मामले में युवती का चाचा गिरफ्तार

आनर किलिंग के मामले में युवती का चाचा गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
आनर किलिंग के मामले में युवती का चाचा गिरफ्तार
गंगोह (सहारनपुर)। करीब एक वर्ष पूर्व गांव ताताहेड़ी में खेत में मिली प्रेमी युगल की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने लड़की के चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लड़की के चाचा ने ही लोक-लाज के कारण गोली मारकर भतीजी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन

गांव ताताहेड़ी निवासी विजयपाल और अंजना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के अनुसार वह दोनों पिछले वर्ष नौ जुलाई को घर से गायब हो गए थे। लड़की के पिता सुखपाल ने 18 जुलाई को विजयपाल पुत्र कर्म सिंह को नामजद करते हुए कोतवाली में पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 22 जुलाई को गांव के समीप स्थित कामिल के खेत में घास काटने गई कुछ महिलाओं ने सड़ी-गली हालत में दोनों के शवों को देखा था। इसके बाद तत्कालीन कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा मौके पर मय फोर्स के साथ पहुंच गए थे। लड़के के चाचा मुन्नू ने कपड़ों के आधार पर विजयपाल की पहचान की थी। लड़की की पहचान भी उसके कपड़ों के आधार पर ही की गई थी। शवों के पास से एक तमंचा भी पड़ा मिला था। पुलिस ने दोनो को शव के अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस ने इस गुत्थी के सुलझाने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि प्रेमी युगल को लड़की के चाचा बालिस्टर ने मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed