फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   400 sack ration caught

400 बोरी राशन पकड़ा

Mon, 26 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
400 sack ration caught
पकड़ा गया कालाबाजारी का राशन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की बड़गांव पुलिस ने गांव मिर्जापुर में काला बाजारी के लिए इकट्ठा किए गए सरकारी राशन के 400 बोरों सहित चार लोगों को धर दबोचा। भारी मात्रा में सरकारी राशन पकड़े जाने की सूचना पर विभाग एवं क्षेत्र के राशन डीलरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर बड़गांव थाना प्रभारी छोटे सिंह ने भारी फोर्स के साथ गांव मिर्जापुर में छापेमारी की।
विज्ञापन


मौके पर भारी मात्रा में गेहूं और चावल मिला। चार लोगों को भी पकड़ लिया गया। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक नीरज कुमार व राजीव कुमार भी मिर्जापुर निवासी यशपाल के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने ट्रैक्टर ट्रालियों में भरे जा रहे 256 बोरे गेहूं एवं 194 बोरे चावल मिले। बताया जाता है कि यह गेहूं और चावल राशन डीलर का है। इसे मिर्जापुर गांव में सरकारी बोरों से बदलकर साधारण बोरियों में भरा जा रहा था।


थानाध्यक्ष छोटे सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। डीएम के अनुमोदन के बाद ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा। उधर, पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने कहा कि काफी समय से गरीबों के राशन की पूर्ति विभाग की मिलीभगत से कालाबाजारी की जा रहा है। ऐसे लोगों पर एनएसए की कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed