फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी से रोष

हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी से रोष

Wed, 04 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी से रोष
हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी से रोष
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। भाजपाइयों ने व्हाटसअप ग्रुप पर हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, अनिरुद्ध शर्मा, शादीराम सैनी, डा. कुलदीप, प्रभात, संजीव कुमार, नितिन, राजेश कुमार जैन, रामपाल सिंह, रवि आदि ने थाने में ज्ञापन देकर कहा है कि कस्बे में बीजेपी सुलतानपुर चिलकाना के नाम से एक व्हाटसअप ग्रुप है। इसमें बीजेपी कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग जुड़े हैं। एक अप्रैल को सुलतानपुर क्षेत्र के एक युवक ने व्हाट्सअप पर एक मैसेज भेजा गया। इसमें हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इतना ही नहीं पोस्ट के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक चित्र भी पोस्ट किए गए हैं। ज्ञापन में पुलिस से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर दलित समाज के आकाश कुमार, राजेश कुमार, सोनी, सुशील कुमार, अरुण कुमार आदि ने भी एक भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed