फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अश्लील फोटों खींचकर विवाहिता को किया ब्लैकमेल

अश्लील फोटों खींचकर विवाहिता को किया ब्लैकमेल

Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अश्लील फोटों खींचकर विवाहिता को किया ब्लैकमेल
सहारनपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर अश्लील फोटो खींचकर विवाहिता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। विवाहिता को जान से मारने का भी प्रयास किया। महिला थाने में पति सहित ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी मुजफ्फरनगर के एक युवक से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए पांच लाख की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया। पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। ससुरालियों ने एक दिन निर्वस्त्र हालत में उसके फोटो खींच लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 30 दिसंबर को उसे जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया। शोर मचाए जाने पर पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। पता चलने पर उसका भाई, मामा व पिता ससुराल आए तो आरोपी फरार हो गए। परिजन उसे अपने साथ मायके ले आए। महिला थाने में पति सहित आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला थाना इंस्पेक्टर मंजू ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed