{"_id":"5a2448134f1c1bd1408bac5f","slug":"31512327187-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के दौरान कांटे की मशीनें लेकर भागे तौल लिपिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निरीक्षण के दौरान कांटे की मशीनें लेकर भागे तौल लिपिक
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुधीर राणा ने रविवार को गंदेवड़, कलसिया, देवला आदि गन्ना तौल सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान तौल लिपिक कांटे की मशीनें लेकर भाग निकले। गंदेवड़ तौल सेंटर पर किसानों के लिए पीने के पानी और बैठने तक की व्यवस्था तक नहीं मिली, जबकि इस सेंटर पर 22 किमी दूर से किसान गन्ना लेकर आते हैं। चेयरमैन ने पूरी स्थिति से डीएसओ को अवगत करा दिया है।
बेहट गन्ना विकास सीमिति के चेयरमैन सुधीर राणा, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन भोपाल सिंह, समिति के वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि सतपाल सिंह आदि के साथ सबसे पहले गंदेवड़ स्थित उत्तम शुगर मिल शेरमरु के तौल सेंटर पर पहुंचे। यहां उन्होंने कांटा चेक किया, जो सही हालत में मिला। लेकिन, सेंटर पर किसानों के लिए पीने के पानी और बैठने तक कि व्यवस्था नहीं थी। जबकि इस सेंटर पर 22 किमी दूर तक के किसान गन्ना लेकर आते हैं। इसके बाद वे कलसिया में बजाज शुगर मिल गंगानोली के सेंटर पर पहुंचे। यहां उनके पहुंचने से पहले ही तोल लिपिक कांटा मशीन लेकर गायब हो गया। सेंटर पर किसानों की भीड़ लगी हुई थी। उन्होंने देवला में उत्तम शुगर मिल के सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां से भी तोल लिपिक कांटा मशीन लेकर फरार हो गया। चेयरमैन सुधीर राणा ने बताया कि कार्रवाई के लिए पूरे मामले से डीएसओ को अवगत करा दिया गया है।