फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार घरों में लाखों की चोरी

चार घरों में लाखों की चोरी

Fri, 24 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
चार घरों में लाखों की चोरी
चोरों ने चार घरों में सेंध लगाई, लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। चापरचीड़ी गांव में बुधवार रात चोरों ने चार घरों के लाखों रुपये की कीमत के गहने, कपड़े और नगदी चोरी कर ली। चोरी के दौरान परिवार के लोग बराबर में सोते रहे और चोर अपना काम कर ले गए। सुबह होने पर जब घटना का पता चला तो ग्रामीणों ने चौकी पुलिस को जानकारी दी।

चापरचीडी गांव निवासी योगेंद्र सैनी ने बताया कि चोर दीवार फांदकर उसके मकान में घुसे तथा स्टोर रूप में रखी अलमारी और सूटकेस में से गले के दो सोने के सेट, अंगूठी, पाजेब, कानों के टाप्स आदि सामान ले गए। सुबह होने पर जब परिवार के लोग उठे तो घटना का पता चला। योगेंद्र ने नुकसान की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई है। चोरों ने योगेंद्र के बराबर में ही गजे सिंह सैनी के मकान के स्टोर रूप में रखे सूटकेस से पाजेब, सोने की अगूंठी और एक हजार रुपये की नगदी चोरी की। मोहन बरागी के मकान में बने स्टोर रूप में रखी लोहे की पेटी में से आठ कंबल, सोने और चांदी के जेवर के अलावा 22 हजार रुपये की नगदी चोरी की। छत के रास्ते घर मे घुसकर चोर मेन गेट से बाहर निकले। सुबह मोहन को मेन गेट खुला मिला। इसके अलावा गांव के ही रोहताश के घर से भी चोरों ने पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। किसी भी जगह पर परिवार के लोगों को जरा भी आहट नहीं हुई। परिवार के लोग सोते रहे और चोर अपना काम कर ले गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर जानकारी हासिल की। एक ही रात में लगातार चोरी से ग्रामीण चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed