{"_id":"598b5b494f1c1b3d678b465c","slug":"31502305097-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने विवाहिता को बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति तीन दिन की जमात में बाहर गया हुआ था। वह सास और बच्चों के साथ रह रही थी। मंगलवार को दोपहर के समय गोपाली गांव में किसी रिश्तेदारी की मौत हो गई। इस कारण सास वहां चली गई। आरोप है कि इसी का लाभ उठाते हुए पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुस गया तथा सोते समय उसने कपड़े से उसका मुंह दबा लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विवाहिता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने पास में पड़े कपड़े से उसके हाथ बांध दिए और उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बुधवार को सास और पति वापस आया तो उसने घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। उसकी तहरीर पर आरोपी नोमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।