{"_id":"5aeca5c44f1c1b85028b8130","slug":"21525458372-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस का गंगोह में छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस का गंगोह में छापा
Updated Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। अंतरराज्यीय पशु चोरों द्वारा उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा और पंजाब आदि पड़ोसी राज्यों से पशुओं को चुराकर गंगोह क्षेत्र में खपाया जा रहा है। शुक्रवार को पंजाब पुलिस की छापेमारी में इसका खुलासा हुआ। पंजाब से चुराए गए सात में से दो पशुओं को पशुपैठ और दो को नगर पालिका की पशुवधशाला से बरामद करने का दावा किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
तीन मई को पंजाब के संगरूर जिले के सुमाना निवासी शिवेंद्र पुत्र जीतसिंह के सात पशु चोरी कर लिए गए थे। मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पीड़ित पशु स्वामी संबंधित कोतवाली के एएसआई छतरसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ अपने पशुओं की तलाश में गंगोह पहुंचा। सबसे पहले टीम ने शुक्रवार को सलारपुरा मार्ग पर भरने वाली साप्ताहिक पशु पैठ में पशुओं की तलाश की। इस दौरान पशु स्वामी ने दो भैंसों की पहचान करने का दावा किया। पुलिस को देख उक्त दोनों भैंसों को बेचने आए लोग भैंसों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस भैंसों को कोतवाली ले आई। इसके बाद पुलिस टीम ने नगर पालिका द्वारा संचालित पशुवधशाला में छापेमारी की। पशुस्वामी द्वारा वहां भी दो भैंसों को पहचानने का दावा किया गया। पुलिस ने उक्त दोनो पशुओं को भी कब्जे में ले लिया। वहां से तीन लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस कोतवाली आ गई। इसी बीच बरामद पशुओं को चोरी की ना होकर अपनी बताते हुए कुछ लोग कोतवाली पहुंच गए और उक्त पशुओं पर अपना दावा जताने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से पशुओं की पहचान के संबंध में पूछताछ आरंभ कर दी। कोतवाली संजीव कुमार ने बताया कि दोनो पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।