{"_id":"5998992a4f1c1b1b0e8b4894","slug":"21503172906-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तस्कर पकड़े, गोवंश मुक्त कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो तस्कर पकड़े, गोवंश मुक्त कराया
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो तस्कर पकड़े, गोवंश मुक्त कराया
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने गोवध की तैयारी कर रहे दो तस्करों को पकड़कर दो गोवंश को बचा लिया। चिलकाना थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाईपास के पास एक भट्टे की जमीन में गोवध की तैयारी कर रहे है। एसएसआई लोकंद्र राणा तथा कांस्टेबल विनीत कुमार, नरेंद्र, चित्रसेन की टीम ने भट्टे के पास छापामार कर दो लोगों को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस को इनके पास से एक पिकअप गाड़ी, एक गाय तथा एक बछड़ा मिला। टीम को कुल्हाड़ी, छूरी, रस्सी तथा लकड़ी का गुटका भी मिला। पकडे़ गये दो युवक गांव दूधगढ निवासी कुरबान उर्फ गोलू उर्फ फुरकान तथा गांव उमरी खुर्द थाना रामपुर मनिहारान निवासी राहुल उर्फ इमरान हैं। पुलिस ने पिकअप को सीज कर दिया तथा दो लोगों को गोवध अधिनियम में जेल भेज दिया है।