फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारी की पत्नी से नगदी भरा बैग लूटा

व्यापारी की पत्नी से नगदी भरा बैग लूटा

Fri, 05 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी की पत्नी से नगदी भरा बैग लूटा
व्यापारी की पत्नी से नगदी भरा बैग लूटा
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। मेन बाजार में बुधवार रात नौकर के साथ दुकान से घर जा रही व्यापारी की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाशों ने नगदी भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। थैले में डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नगदी बताई गई है। महिला के शोर मचाने पर कुछ युवकों ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने भी क्षेत्र में घंटों कांबिग की। लेकिन बदमाश नहीं मिले। इस वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है।
मेन बाजार में सतीश चंद की परचून की थोक की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि बुधवार को वह सहारनपुर गया था। दुकान पर उसका पुत्र सोहित और नौकर कालू था। रात करीब साढ़े नौ बजे सोहित ने दुकान पर आई मां रेणुबाला को दिनभर की दुकानदारी के रुपये एक बैग में डालकर दे दिए। बाद में उसे नौकर कालू के साथ घर के लिए भेज दिया। बताया कि रेणुबाला पैदल ही नौकर कालू के साथ घर जा रही थी। जैसे ही वह एक चिकित्सक की दुकान के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने रेणुबाला के हाथ से नगदी का थैला छीन लिया। जब तक महिला संभल पाती, बदमाश होली चौक की ओर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बाइकों से पीछा गया। मगर संकरी गलियों से होते हुए बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की तीन गाड़ियों और चीता बाइक पर सवार जवानों ने सरसावा, सहारनपुर, गंगोह और शाहजहांपुर रोड के साथ ही आसपास जंगल में घंटों तक बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाश नहीं मिले। कार्यवाहक कोतवाल अजय गौड़ ने बताया कि पीड़ित महिला व नौकर से बदमाशों के हुलिया आदि की जानकारी ली गई। बदमाशों की पहचान के लिए नगर में लगे कईं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया ताकि लुटेरों के बारे में किसी तरह का इनपुट मिल सके। उधर, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, उपाध्यक्ष मनोज गोयल, नगराध्यक्ष सतीश सिंघल, जिला चेयरमैन राकेश सिंघल, राजू जैन आदि ने शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed