फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धोखाधड़ी कर खाते से तीन लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप

धोखाधड़ी कर खाते से तीन लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप

Tue, 08 May 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर खाते से तीन लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप
सहारनपुर। बिहारीगढ़ के ग्राम खुशहालीपुर निवासी रमेश चंद ने बिहारीगढ़ स्थित एक बैंक शाखा के प्रबंधक समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी कर खाते से तीन लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रमेश चंद का आरोप है कि 30 मई 2017 को उसने और उसकेे भाई बलराम ने अपनी तीन बीघा भूमि का बैनामा ग्राम फतेहपुर भादो निवासी एक व्यक्ति को कर दिया। जिसमें से कुछ रुपयों का चेक दिया गया। आरोप है कि एक जून 2017 को गांव के ही एक व्यक्ति के साथ आरोपी आया और उससे कहा कि उसके कृषि कार्ड में रुपये जमा करने हैं। बैंक में उसके अन्य साथी भी मिले, जिन्होंने कहा कि उसके शेष पैसे बाद में दे देंगे, पहले व अपने खाते से कृषि कार्ड का रुपया जमा कर दो। जिस पर उसने एक लाख छह हजार 49 रुपये का निकासी फार्म भरकर हस्ताक्षर करके दे दिए। लेकिन आरोपियों ने धोखाधड़ी कर तीन लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बैंक से किसी प्रकार का मेसेज भी नहीं आया। दूसरे दिन पैसे निकाले जाने का पता चला। जब इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से की तो वह टालते रहे। लेकिन उसका पैसा वापस नहीं कराया। इस संबंध में रमेश चंद ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed