{"_id":"5ace5bd34f1c1b593e8b49ee","slug":"201523473363-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लगाया तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर लगाया तोड़फोड़ का आरोप
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला नुमाइश कैंप निवासी एक व्यक्ति को दबिश देकर उठाए जाने के मामले में व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार की रात को नगर कोतवाली पुलिस ने नुमाइश कैंप निवासी आईपीएल पर सट्टा लगाने के आरोपी एक बुकी को गिरफ्तार करने के लिए एक मकान में दबिश दी। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई और घर के अंदर भी तोड़फोड़ की। जिस पर रात में लोगों ने हंगामा किया। साथ ही पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कथित बुकी के भाई को छुड़वाने के लिए जाम भी लगाया और कोतवाली पहुंच कर हंगामा भी किया। हालांकि पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ दिया गया। नगर कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने कोई तोड़फोड़ नहीं की। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।