{"_id":"5a2c2c704f1c1bb6678c0df6","slug":"201512844400-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर काम करने गई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर काम करने गई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। खेत पर काम कर रही महिला के साथ दुराचार की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि एक सप्ताह पूर्व वह खेत में गन्ने की छिलाई करने के लिए गई थी। आरोप है कि जब पर खेत में लगे नल पर पानी पीने के लिए गई तो वहां पहले खड़े गांव के जसबीर, नीटू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे ईख के खेत में खींचने और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शनिवार को अदालत के आदेश पर चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवक पर अश्लील फब्तियां कसने का आरोप
देवबंद। रणखंडी गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह शौच करने के लिए जंगल में गई थी। आरोप है कि रास्ते में मिले गांव का एक युवक उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगा। वह वहां से लौट आई और अपने देवर को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि देवर जब शिकायत लेकर आरोपी के घर गया तो वहां उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।