फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेच रहे वेंडर दबोचे, स्टेशन पर किया हंगामा

ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेच रहे वेंडर दबोचे, स्टेशन पर किया हंगामा

Sun, 29 Oct 2017 12:50 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेच रहे वेंडर दबोचे, स्टेशन पर किया हंगामा
ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेच रहे वेंडर दबोचे, स्टेशन पर हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। बड़ौदा हाउस की टीम ने ट्रेनों में छापा मारकर खाद्य सामग्री बेच रहे 8 वेंडरों को पकड़ लिया। टीम ने स्टेशन पर वेंडरों को आरपीएफ को सौंपा तो अन्य वेंडर एकत्रित हो गए और रेलवे स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ वेंडर धरने पर भी बैठ गए।

शनिवार को बड़ौदा हाउस की टीम ने ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचने वालों को पकड़ना शुरू किया तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से उतरकर वेंडर भागने लगे। इस दौरान 8 वेंडरों को टीम ने दबोच लिया। जिस पर वेंडरों ने हंगामा शुरू कर दिया। वेंडरों का एक ठेकेदार वहां पहुंचा और सभी को गलत तरीके से पकड़ने का आरोप लगाया। यहां तक कि कुछ वेंडरों को लेकर ठेकेदार धरने पर बैठ गया। जिस पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्देश दिए कि सिर्फ रेहड़ी लगाने के लिए ही अनुमति पत्र दिया गया था, ट्रेनों के अंदर खाद्य पदार्थ बेचने का कोई लाइसेंस नहीं दिया गया। जो भी ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचता हुआ पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचने वालों पर नकेल कसी जा रही है। आठ लोगों को पकड़कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed