{"_id":"599b2d2d4f1c1b1b048b47f6","slug":"201503341869-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला बिस्कुट खिलाकर ई-रिक्शा व नगदी छीनकर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला बिस्कुट खिलाकर ई-रिक्शा व नगदी छीनकर ले गए
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला बिस्किट खिलाकर ई-रिक्शा व नगदी लूटी
देवबंद (सहारनपुर)। भायला गांव के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई एक महिला और पुरुष ने चालक को नशीला पदार्थ मिला बिस्किट खिलाकर रिक्शा, नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
अहमदपुर गांव निवासी राजू ई-रिक्शा चलाता है। रविवार की देर शाम भायला गांव जाने के लिए उसकी रिक्शा में एक महिला और एक पुरुष सवार हुए। राजू जब रिक्शा लेकर भायला गांव के समीप पहुंचा तो उक्त लोगों ने उसे खाने के लिए बिस्किट दिया। राजू के मुताबिक बिस्किट खाने के कुछ मिनट बाद ही वह बेहोश हो गया। कई घंटे बाद जब उसे होश आया तो वह सड़क पर पड़ा हुआ था। दोनों लोग उसकी रिक्शा, जेब में रखी करीब पांच हजार की नगदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने राजू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घर के बाहर सफाई कर रही महिला को पीटा
देवबंद। घ्याना गांव निवासी मीनू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह वह घर के बाहर सफाई कर रही थी। इस दौरान वहां पहुंचे लाला, राजू और संदीप उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मीनू के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों को आता देख उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने अब्दुल्लापुर गांव से सोनू कुमार को प्लास्टिक की जरीकेन में 7 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।