फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मात्रा से अधिक सवारी ढोने पर टेंपों के चालान काटे

मात्रा से अधिक सवारी ढोने पर टेंपों के चालान काटे

Thu, 22 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मात्रा से अधिक सवारी ढोने पर टेंपों के चालान काटे
सहारनपुर। दो दिन पूर्व गागलहेड़ी में टेंपो की ट्रक से हुई टक्कर में दो लोगों की मौत के बाद यातायात पुलिस ने ओवलोड सवारियां ले जाने पर टेंपो चालकों के चालान काटे और बेल्डिंग कटर से पायदान कटवाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस टेंपो में निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां ढोने वाले टेंपो चालकों की जमकर खबर ली। आधा दर्जन टेंपो के चालान काट दिए। इसके अलावा टेंपो में सवारियां लटकाने वाले पायदान को भी बेल्डिंग कटर से कटवाया। लगभग एक दर्जन टेंपुओं के पायदान कटवाए गए। यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई दो दिन पहले हुई दुर्घटना के बाद शुरू कराई है। गागलहेड़ी में टेंपो में अधिक सवारियों होने को ही दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का आरोप लगाया
सहारनपुर। ग्राम भौजेवाला निवासी कुर्बान ने देहरादून रोड स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री संचालक पर धोखाधड़ी कर पीएमजीईपी योजना के तहत 24 लाख रुपये के लोन लेने का आरोप लगाया है। कुर्बान का कहना है कि इस योजना में लोन लेने की उम्र अधिकतम 45 वर्ष है जबकि आरोपी की उम्र 50 साल से अधिक है। साथ ही लोन लेने के बाद मशीनें खरीदीं, कच्चा माल खरीदा। कुछ माह बाद ही मशीनें एवं कच्चा माल बेच दिया। यही नहीं फैक्ट्री में प्लास्टिक कबाड़, कचरा एवं लोहा में आग लगाकर 16 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम भी हड़प लिया। विकलांग कोटे से मिली 6 लाख की सब्सिडी भी हड़प कर ली। अब फिर से आरोपी अपने बेटे के नाम से इसी योजना में लोन ले रहा है। डीएम कार्यालय पर लगी लिस्ट में उसका नाम शामिल है। फिर से फर्जीवाड़ा करने की फिराक में है। कुर्बान ने डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed