फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सन्नी चिड़ा ने मुजफ्फरनगर जेल से दी संजय की हत्या की सुपारी

सन्नी चिड़ा ने मुजफ्फरनगर जेल से दी संजय की हत्या की सुपारी

Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सन्नी चिड़ा ने मुजफ्फरनगर जेल से दी संजय की हत्या की सुपारी
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर जेल में बंद हत्यारोपी सन्नी चिड़ा ने जेल से ही अपने भाई शेरी की हत्या की पैरवी कर रहे संजय वाधवा का मर्डर कराने को एक लाख की सुपारी दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा कर दिया। इनके पास से तमंचे और जहरीले इंजेक्शन बरामद हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात लगभग दस बजे नुमाइश कैंप क्षेत्र निवासी संजय पर बाइक सवार दो युवकों ने तमंचों से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर कुछ ही दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मी उस ओर दौड़े। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी फरार हो गए। इस मामले में संजय ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी। फायरिंग की सूचना मिलते ही शहर में अलर्ट कर दिया गया। चेकिंग शुरू करा दी गई। सर्विलांस टीम भी आरोपियों की तलाश में लग गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नगर कोतवाली पुलिस एवं सर्विलांस टीम घंटाघर चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोका। जिस पर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम अश्वनी कुमार निवासी मोहल्ला दीपनगर थाना डिवीजन नंबर 4 लुधियाना, पंजाब और रविंद्र नागर निवासी खोकनी, थाना ककरौली मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस को दोनों की तलाशी में दो तमंचे, कारतूस एवं जहरीले तीन इंजेक्शन बरामद हुए। नगर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में सुपारी लेकर हत्या किए जाने की बात बताई। उन्होंने बताया कि दोनों लोग मुजफ्फरनगर जेल में बंद सोनू गुर्जर निवासी मंदवाडी थाना फलावदा, मेरठ से मिलने गये थे। जहां पर उन्हें जेल में सहारनपुर निवासी सन्नी चिड़ा भी मिला। सन्नी चिड़ा से मिलने के लिए उस दिन उसका भाई राहुल शर्मा उर्फ शेरु गया था। जहां सन्नी चिड़ा, सोनू गुर्जर एवं राहुल शर्मा उर्फ शेरू ने उन्हें नुमाइश कैंप निवासी संजय की हत्या करने की एक लाख रुपये में सुपारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी चिड़ा ने उनसे कहा कि अपने भाई शेरी की हत्या की संजय पैरवी कर रहा है। जिस कारण वह जेल से बाहर नहीं आ पा रहा है। वह नहीं मारा गया तो उसे सजा हो जाएगी। संजय को हर हाल में मारना है। गोली से न मरे तो जहरीला इंजेक्शन लगा देना।
-- शेरू ने दिलवाए जहरीले इंजेक्शन
कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि संजय की हत्या करने के लिए सन्नी चिड़ा के भाई राहुल शर्मा उर्फ शेरू ने ही उन्हें जहरीले इंजेक्शन उपलब्ध कराए थे। बृहस्पतिवार को ही वे दोनों लोग राहुल शर्मा उर्फ शेरू के साथ मुजफ्फरनगर से एक ही मोटरसाइकिल पर सहारनपुर पहुंचे।
-------------
-- एक होटल में रुके रात भर
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मुजफ्फरनगर से आकर शेरू ने उन्हें एक होटल में ठहराया। जहां आराम करने के बाद संजय पर हमला करने के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस के आ जाने के चलते वे वहां से भाग निकले और सीधे होटल में आकर रुके।

---------
--। पुरस्कृत किए जाने का एलान
एसएसपी बबलू कुमार ने सुपारी किलर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल उप निरीक्षक वीरेशपाल गिरि, सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन, धीरेंद्र सिंह, विकास कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार, मनोज चौहान, देवेन्द्र सिंह, विपिन कौशिक, हरेंद्र, शैलेंद्र को पुरस्कृत किए जाने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed