{"_id":"5adb8e774f1c1b5f098b5d0b","slug":"191524338295-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मचारी से मारपीट के आरोपी ने माफी मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका कर्मचारी से मारपीट के आरोपी ने माफी मांगी
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका कर्मचारी से मारपीट के आरोपी ने माफी मांगी
गंगोह। पालिका कर्मी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी ने ईओ और कर्मचारियों के समक्ष लिखित में माफी मांगी है। इसके बाद कोतवाली में दी गई तहरीर ले ली गई है।
बता दें कि किराए पर चल रही दुकानों को खाली दर्शाने से इंकार करने पर मोहल्ला टाकान निवासी दो लोगों ने नगर पालिका की सर्वे टीम के सदस्य जोगेंद्र सहगल के घर पहुंचकर उनके साथ अभद्रता और मारपीट कर दी थी। घटना को लेकर पालिका कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया था और जोगेंद्र, अमित, राजेश, मुकेश कुमार, शाहनवाज आदि कर्मियों ने ईओ को पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए ईओ कृष्ण मुरारी ने कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
मामला पुलिस तक जाते देख आरोपियों ने समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। इसके बाद शुक्रवार को आरोपी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और वहां ईओ एवं पालिका कर्मियों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने को कहा। इसके बाद पीड़ित पालिका कर्मी ने साथियों से विचार विमर्श कर आरोपी को माफ कर दिया। इसके बाद ईओ द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर ले ली गई।