फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 26 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दूसरे गांव के एक युवक पर नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम निवासी एक युवती ने बृहस्पतिवार को 100 डायल पुलिस को सूचना देकर एक युवक पर अपने साथ दुष्कर्म करने की बात कही। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस युवती व उसके पिता को थाने पर लेकर पहुंची। जहां युवती ने बताया कि नानौता थाना क्षेत्र निवासी एक युवक उसको अपने साथ बाइक पर बैठाकर बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने एक परिचित के घर पर ले गया। आरोप है कि वहां उक्त युवक ने उसको चाय में कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। होश आने पर युवती किसी तरह अपने गांव पहुंची और अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया। जिस पर युवती ने 100 डायल पुलिस को फोन पर सूचना दी। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामऔतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed