{"_id":"5cd319b7bdec2207843bf268","slug":"181557338551-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। ग्रामीण के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। चिलकाना के मोहल्ला मजहर हसन निवासी नदीम पुत्र इसफाक का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। खाते से 29 मार्च को पांच हजार रुपये किसी अज्ञात ने निकाले थे। नदीम ने तीन अप्रैल को उसके खाते से रुपये निकालने की शिकायत बैंक से की थी। इसके बाद नदीम के मोबाइल पर बैंक कर्मचारी के नाम से फोन आया तथा ओटीपी मांगा। ओटीपी देने के बाद नदीम के खाते से फिर एक लाख रुपये निकाल लिए गए। उसके बाद 49400 रुपये तथा चार-चार हजार रुपये दो बार निकाल लिए गए। नदीम के खाते से अब तक एक लाख सत्तावन हजार रुपये की रकम निकाल ली गई है। नदीम ने बैंक से पूरी जानकारी निकलवायी तो पता चला कि यह रकम पेटीएम द्वारा निकाली गयी है। नदीम ने बैंक शाखा प्रबंधक चिलकाना को प्रार्थना पत्र देकर रुपये निकालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।