{"_id":"5c06d415bdec2241703a5898","slug":"181543951381-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय की जहर देकर हत्या कर सहारनपुर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय की जहर देकर हत्या कर सहारनपुर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बुलंदशहर के बाद सहारनपुर में भी गाय की हत्या कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। दिल्ली रोड स्थित शिवाजी नगर में गाय की जहर देकर हत्या कर दी गई। लोगों ने जमकर हंगामा किया। गाय की हत्या किए जाने की सूचना पर सर्विलांस टीम, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने गाय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणवीर सिंह राणा ने अपने आवास के पास खाली प्लाट में गाय पाली थी। रणवीर सिंह के अनुसार मंगलवार को किसी ने गाय को जहर दे दिया। शाम लगभग चार बजे तक गाय की मौत हो गई। गाय की जहर देने से मौत हो जाने से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश पनप गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो पता चला बाइक सवार दो युवक आए और गाय को जहरीला पदार्थ खिलाकर भाग गए।
गाय की हत्या और लोगों के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ, फोरेंसिक जांच टीम, सर्विलांस टीम, जनकपुरी कोतवाली तथा सदर कोतवाली पुलस पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने गाय के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। अधिकारियों ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। जिसमें बाइक सवार दो युवकों के मोहल्ले में आने एवं जहरीला पदार्थ दिए जाने की फुटेज सामने आई है।
विज्ञापन
------------
-- दो युवक आए थे जहर देने
गाय मालिक रणवीर सिंह ने बताया कि लगभग पौने तीन बजे उनकी गाय को जहरीला पदार्थ खिलाया गया। कुछ देर बाद ही उनकी गाय की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी गाय को जहरीला पदार्थ देकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
-----------
-- घटना की जांच की जा रही है
पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय मुुकेश मिश्र का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। गाय का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किस प्रकार का जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।