फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फायरिंग करने के आरोप में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

फायरिंग करने के आरोप में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग करने के आरोप में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
फायरिंग करने के आरोप में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सस्ते दाम पर जमीन न बेचने के चलते घर में घुसकर फायरिंग करने, लाखों रुपये की नगदी और जेवरात उठाकर ले जाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
राज्जूपुर गांव निवासी कलीम ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि उसकी कुछ जमीन आबादी क्षेत्र में है। गांव के इसरार, शहजाद, नफीस, इश्तेयाक और मोहम्मद अहमद उसकी जमीन को सस्ते दामों पर खरीदना चाहते हैं। आरोप है कि जब उसने उनकी बताई कीमत के मुताबिक जमीन को देने से इंकार किया तो 19 जुलाई को ये लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए तथा अभद्रता करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। इतना ही नहीं, इन लोगों ने घर में रखे कीमती सामान में तोड़फोड़ की और अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और हजारों की नगदी उठाकर ले गए। मंगलवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर पांचों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मजदूर के साथ मारपीट
देवबंद। सुल्फा पीने के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति ने मजदूर को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
राज्जूपुर गांव निवासी शौकत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा जहांगीर गांव में स्थित कोल्हू पर काम करता है। सोमवार रात करीब दो बजे बेटा कोल्हू से घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में मिले गांव के नशेड़ी युवक ने उसे रोक लिया तथा उससे सुल्फा पीने के लिए पैसे मांगना लगा। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो युवक ने पास में पड़ा डंडा उठाकर उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। शौकत का आरोप यह भी है कि जब वह शिकायत लेकर आरोपी युवक के घर गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर लोगों ने उसे बचाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed