फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मोटरसाइकिल लूट कर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट कर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल लूट कर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
सहारनपुर। मोटरसाइकिल लूट कर भाग रहे दो बदमाशों की ग्राम पिलखनी के नजदीक पुलिस मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी और घायल होकर गिर पड़ा। जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। फायरिंग में एक सिपाही की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है।
विज्ञापन

रविवार को गंगोह के ग्राम बालू निवासी नरेश सैनी अपनी मोटरसाइकिल से हरियाणा की ओर से सहारनपुर आ रहे थे। जब वे यमुना ब्रिज के निकट पहुंचे तो वहां खड़े दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने नरेश से मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। जिसका नरेश ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। जिसमें नरेश बाल-बाल बचे। बदमाशों ने नरेश सैनी से मोटरसाइकिल, 12 हजार रुपये की नगदी एवं मोबाइल लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश कच्चे रास्ते से होते हुए फरार हो गए। नरेश ने दहशत में काफी दूर तक दौड़ लगाई और एक राहगीर से फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरसावा पुलिस एवं अभिसूचना विंग के प्रभारी जर्रार हुसैन अपनी टीम को लेकर पहुंचे और ग्राम छापुर रोड पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने भी आरोपियों पर फायरिंग कर दी। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही बदमाश मोटरसाइकिल समेत गिर पड़े। एक बदमाश उठकर भाग खड़ा हुआ। जबकि घायल बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। जबकि बदमाश की गोली अंकुर नाम के सिपाही के बुलेट प्रूफ जैकेट में जा धंसी। जिससे सिपाही बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से पिस्टल, कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया बदमाश सहारनपुर के मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी राशिद उर्फ जावेद है। जावेद पर हरियाणा के पानीपत, यमुना नगर, सहारनपुर के अलग-अलग थाने में लूट, हत्या, डकैती, राहजनी समेत 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। राशिद को हरियाणा के यमुना नगर से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed