{"_id":"5a05f7644f1c1b97678ba9e2","slug":"181510340452-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील गाबा इलाज के नाम पर जेल अस्पताल में कर रहा मौज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुशील गाबा इलाज के नाम पर जेल अस्पताल में कर रहा मौज
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। करोड़ों रुपये की भूमि घोटाले, बैंक लोन लेकर कंपनी बदलने और दूसरों की जमीन को अपनी जमीन दिखाकर नक्शा पास करने के आरोप में जेल में बंद सुशील गाबा बीमारी के बहाने जेल के अस्पताल में मौज कर रहा है। इसके लिए भारी भरकम राशि भी खर्च कर रहा है।
सुशील गाबा को पुलिस ने लगभग दो सप्ताह पूर्व विश्वकर्मा चौक से गिरफ्तार किया था। लगभग 15 दिन से जेल में बंदी सुशील गाबा को जेल में अधिक से अधिक सुविधाएं लेंने का प्रयास कर रहा है। जेल सूत्रों के अनुसार जब से सुशील गाबा को जेल भेज गया है तभी से वह बीमारी का बहाना लेकर जेल की बैरक की बजाय जेल के अस्पताल में ही रह रहा है। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में रहने के लिए वह काफी मोटी रकम भी खर्च कर रहा है। बीमारी के बहाने वह वहां पर अच्छा खाना, फल, जूस जैसी सुविधाएं भी प्राप्त कर रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस उसे अस्पताल से ही रिमांड पर लायी थी। फिर ले जाकर अस्पताल में ही भेज दिया। लोगों से उससे मिलने के लिए भी अस्पताल में ही जगह मुहैया कराई जा रही है। जिससे जेल प्रशासन कि व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश शर्मा का कहना है कि सुशील गाबा बीमारियों का घर है। उसे शुगर, ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियां हैं। इसलिए उसे रोजाना जेल अस्पताल लाया जा रहा है। वह अस्पताल में भर्ती नहीं है