{"_id":"5c3cdc33bdec22732e1ef898","slug":"171547492403-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने अधिवक्ता से चालीस हजार और बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने अधिवक्ता से चालीस हजार और बाइक लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता से 40 हजार रुपये और बाइक लूटी
बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर तीन बदमाशों ने बाइक सवार अधिवक्ता को हथियारों से आतंकित कर 40 हजार रुपये और बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने अधिवक्ता की पिटाई भी की। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।
यह घटना रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई। थाना सदर क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी एडवोकेट विनीत कुमार सैनी रात में बेहट से अपनी बाइक पर गांव लौट रहे थे। कलसिया में पेट्रोल पंप के पास से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। जैसे ही गांव कलसिया से आगे नगला के पुल के पास पहुंचे तो बदमाशों ने उनकी बाइक में साइड मारकर उन्हें गिरा दिया। विनीत के बाइक से गिरते ही बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और पास में ही खेत में ले गए। बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर 40 हजार रुपये और बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने अधिवक्ता को पीट दिया। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह का कहना है कि घटना की जांच करवाई जा रही है।