{"_id":"578a8a184f1c1b1a3a13d6df","slug":"17-cow-recovered-from-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से 17 गोवंश बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल से 17 गोवंश बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
गोतस्करों के कब्जे से मुक्त कराई गई गाय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरगपुर के ग्रामीणों ने जंगल में कटान के लिए लाया गया गोवंश बरामद करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। जिसे बाद में कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शनिवार की दोपहर ग्रामीणों को जानकारी मिली कि गांव के जंगल में कटान के लिए गोवंश लाया गया है। तुरंत ही भाजपा नेता वरिष्ठ गुर्जर समेत भारी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे गए। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कोतवाल बिजेंद्र यादव ने बताया कि जंगल से 15 गाय, एक बछिया और एक बछड़ा कब्जे में लिया गया है। साथ ही एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। गिरफ्त में आया व्यक्ति हिंदू है, जो मुजफ्फरनगर के मीरापुर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जबकि बरामद गोवंश को ग्राम प्रधान शिवकुमार की सुपुर्दगी में दिया गया है। वहीं, भाजपा नेता वरिष्ठ गुर्जर ने बताया कि गोवंश ट्रक में लादकर यहां लाया गया था। गोवंश को यहां उतारने के बाद चालक ट्रक लेकर वहां से चला गया।
दबोचे गए व्यक्ति ने गोवंश की बाबत बताया कि वह इन्हें किसी आश्रम से चोरी करके लाया है। वरिष्ठ गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र में गोवंश कटान लगातार बढ़ रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।