फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चर्बी पकाने की भट्ठियां पकड़ीं, हड्डी गोदाम सील किया

चर्बी पकाने की भट्ठियां पकड़ीं, हड्डी गोदाम सील किया

Tue, 08 May 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चर्बी पकाने की भट्ठियां पकड़ीं, हड्डी गोदाम सील किया
चर्बी पकाने की भट्ठियां पकड़ीं, हड्डी गोदाम सील किया
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। अवैध कटान और चर्बी पकाने की भट्ठियां चलाए जाने की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने आधी रात को नगर पालिका द्वारा संचालित पशु वधशाला में छापा मारा। इस दौरान हड्डी कुटाई एवं चर्बी पकाने की भट्टियां चलती मिलीं। टीम ने हड्डी गोदाम को सील कर दिया।
बता दें कि नगर में चल रही पशु वधशालाओं में एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से कटान करने के साथ ही भट्ठियां लगाकर हड्डी और चर्बी पकाने की शिकायतें लगातार आ रही थीं।
विज्ञापन

इन्हीं शिकायतों के बीच रविवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सभासद नीरज अग्रवाल और अंकुर भारती ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम योगराज सिंह ने प्रदूषण एवं पशुधन विकास विभाग की टीम के साथ पशु वधशालाओं पर छापेमारी शुरू की। रविवार आधी रात मारे गए छापे के दौरान नगर पालिका द्वारा संचालित कमेले में अवैध रूप से हड्डी कुटाई एवं चर्बी पकाने की भट्ठी चलती मिली। दुर्गंध के कारण वहां खड़ा रहना तक दुश्वार हो रहा था। प्रशासनिक टीम को देखकर कमेले में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने भट्ठी को बंद कराकर हड्डी गोदाम को सील कर दिया। एसडीएम योगराज सिंह के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह, सीवीओ, प्रदुषण विभाग के अधिकारी, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के अलावा नानौता और तीतरों पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed