फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस के कब्जे से हथकड़ी समेत फरार हो गया है अहसान

पुलिस के कब्जे से हथकड़ी समेत फरार हो गया है अहसान

Thu, 28 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे से हथकड़ी समेत फरार हो गया है अहसान
सहारनपुर। बड़गांव थाने का टॉप टेन में शामिल लूट एवं राहजनी का आरोपी अहसान पुलिसकर्मियों के हाथों से छूटकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। उस समय पुलिसकर्मी उसे देवबंद में एक ढाबे पर बैठाकर खाना खिला रहे थे। पुलिस की टीम ने पीछा भी किया, फायरिंग भी की।
विज्ञापन

नागल में पिछले सप्ताह पुलिस ने लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि बड़गांव के ग्राम कुतुबा माजरा निवासी अहसान पुलिस के हाथ नहीं लगा। सर्विलांस एवं पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दो दिन बाद ही उसे पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस की टीम उसे गाड़ी में बैठाकर देवबंद की ओर ले जा रही थी। अहसान को हथकड़ी लगा रखी थी। रास्ते में एक ढाबे पर पुलिस की टीम खाना खाने के लिए रुक गई। टीम ने अहसान को भी ढाबे पर एक पुलिसकर्मी के साथ खाना खिलाने के लिए बैठा दिया। बताया जा रहा है कि अहसान खाना खा रहा था और पुलिस टीम के अन्य सदस्य गाड़ी में जाकर बैठ गए। अचानक अहसान उठा और दाल से भरी प्लेट को पास बैठे पुलिसकर्मी के मुंह पर मारा। गर्म और तेज मिच की दाल मुंह पर पड़ते ही पुलिसकर्मी चीख पड़ा। जब तक अन्य लोग कुछ समझ पाते मौके का फायदा उठाकर अहसान भाग निकला। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया। उस पर फायरिंग भी की। लेकिन अहसान पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस को यह भी नहीं पता कि अहसान को गोली लगी है या नहीं। फिलहाल पुलिस के हाथ आया लूट एवं राहजनी का आरोपी हथकड़ी समेत फरार होने को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि नागल में पकड़े गए गैंग के साथ ही अहसान को पकड़ने का प्रयास किया गया था। लेकिन वह फरार हो गया था। यह मामला पांच छह दिन पहले का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed