फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निकाह से पहले गायब हुई दुल्हन, हंगामा

निकाह से पहले गायब हुई दुल्हन, हंगामा

Thu, 14 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
निकाह से पहले गायब हुई दुल्हन, हंगामा
सहारनपुर। निकाह के लिए बारात सज रही थी, दूल्हा सेहरा बांध कर तैयार हो चुका था। बैंक्वेट हॉल में दावत की तैयारियां चल रहीं थीं, लोगों का पहुंचना शुरू हुआ, तभी सूचना आई कि दुल्हन अपने घर से गायब हो गई है। दुल्हन के गायब होने से हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष की ओर से गुमशुदगी की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मामला जनकपुरी थाना क्षेत्र के खान आलमपुरा का है। मोहल्ले की ही एक युवती का रिश्ता मोहल्ले के ही एक युवक से लगभग सात साल पहले तय हो गया था। दोनों का आपस में काफी मेलजोल भी रहा। बुधवार को दोनों का निकाह तय किया गया था। बताया जाता है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने बैठाकर आपस में समझौता करा दिया गया। बुधवार को निकाह होना था। रात को दूल्हा पक्ष के यहां मढे़ का कार्यक्रम किया गया। बुधवार को सुबह सेहरे का कार्यक्रम हुआ और बारात सज कर तैयार हो गई। लोगों का बैंक्वेट हॉल में पहुंचना शुरू हो गया, लेकिन दुल्हन पक्ष में सुबह ही उस समय हंगामा मच गया जब लड़की अपने कमरे में नहीं मिली। पहले तो लोग सोचते रहे कि कहीं तैयार होने के लिए गई होगी, लेकिन काफी देर होने पर जब उसकी तलाश की गई तो हड़कंप मच गया। दुल्हन के गायब होने की सूचना जैसे ही दूल्हा पक्ष को मिली तो वहां भी खलबली मच गई। बारात को रोक लिया गया। सभी जगह तलाश किया गया, लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा पक्ष पर दुल्हन को गायब करने का आरोप लगाया है। कुछ लोगों का कहना है कि निकाह को रोकने के लिए जानबूझकर दुल्हन को गायब किया गया है। इस संबंध में दुल्हन पक्ष की ओर से थाना जनकपुरी में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed